WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 | बिहार में कक्षा 6 से 8 में 31,297 कंप्यूटर शिक्षकों की होगी भर्ती, देखे लेटेस्ट उपडेट

Join Group

Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 | बिहार में कक्षा 6 से 8 में 31,297 कंप्यूटर शिक्षकों की होगी भर्ती, देखे लेटेस्ट उपडेट

Bihar Computer Teacher Recruitment 2025- बिहार सरकार द्वारा जल्द ही बिहार के सभी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है ताकि सभी सरकारी स्कूल के बच्चों को कंप्यूटर की पढ़ाई के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान भी प्राप्त हो सके। Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 भर्ती को लेकर नियमावली तैयार की जा रही है, नियमावली तैयार होते ही शिक्षा विभाग द्वारा बिहार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

तो चलिए दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 से जुड़े संपूर्ण जानकारी को विस्तार से जानेंगे आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े ताकि आपको भी Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 से जुड़े संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

बिहार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जल्द होगी जारी 

Bihar Computer Teacher Recruitment 2025

 Bihar Computer Teacher Vacancy 2025- नए सत्र से 31,297 मध्य विद्यालयों में शुरू की जाएगी कंप्यूटर की पढ़ाई

नए शैक्षणिक सत्र से राज्य के 31,297 मध्य विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा लागू होगी। इसकी व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को निर्देश दिया है। पहली बार प्रारंभिक विद्यालय स्तर पर लागू होने जा रही कंप्यूटर शिक्षक को एक विषय के रूप में भी पाठ्यक्रम में रखा जाएगा। साथ ही कंप्यूटर के बेसिक नॉलेज पर आधारित किताबें भी बच्चों को उपलब्ध कराई जाएगी।

बच्चों को सीखने के लिए कंप्यूटर शिक्षक और एक्सपोर्ट भी रखे जाएंगे। Bihar Computer Teacher Vacancy 2025 शिक्षा विभाग के मुताबिक पहले चरण में छठी,  सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी यानी शिक्षा विभाग द्वारा पुरी तरह योजना बनाई गई है कि नए शैक्षणिक सत्र से बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी और इसके लिए कंप्यूटर शिक्षक की भर्ती की जाएगी।

40,566 प्राथमिक विद्यालयों में होगी Bihar Computer Teacher Bharti 2025

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ द्वारा कहा गया है कि मध्य विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया पहले की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवी के बच्चों को कंप्यूटर के बारे में बेसिक ज्ञान दिया जाएगा। दूसरे चरण में सभी 40,566 प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा को लागू किया जाएगा। इस प्रकार से राज्य के सभी 71,863 प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के बच्चे भी माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एमएस ऑफिस, एक्सेल और पावर पॉइंट सहित अन्य विषयों की तकनीकी शिक्षा हासिल कर सकेंगे।

बच्चों को विद्यालयों में कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए मानदेय पर एक्सपोर्ट भी रखे जाएंगे। इस प्रकार राज्य के विद्यालयों में एक करोड़ से ज्यादा बच्चे कंप्यूटर शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे। वर्तमान में बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी 9430 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा लागू है, जिसे एक विषय के रूप में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। इस विषय से संबंधित किताबें राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने तैयार और प्रकाशित की है।

शैक्षणिक योग्यता : Bihar Computer Teacher Vacancy 2025

Bihar Computer Teacher Vacancy 2025 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार हो सकती है:

  • बीई / बीटेक (कंप्यूटर साइंस)
  • एमसीए / बीसीए
  • डीओईएसीसी से ‘सी’ लेवल कोर्स
  • केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक या समकक्ष डिग्री
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 11वीं और 12वीं के लिए कंप्यूटर शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए बीएड की अनिवार्यता नहीं होगी।

Bihar Police SI Prohibition Vacancy 2025 | बिहार पुलिस में दरोगा भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी, जाने संपूर्ण जानकारी

क्या सच में Bihar Computer Teacher Vacancy 2025 आएगी- Bihar Computer Teacher Vacancy Latest News 

Bihar Computer Teacher Vacancy Latest News दोस्तों आप सभी के मन में यह बातें चल रही है कि क्या सच में बिहार कंप्यूटर शिक्षक बहाली होगी या फिर इसको लेकर आए दिन Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 न्यूज़ ही जारी किए जाएंगे, तो आपको हम बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एक ऑफिशल नोटिस काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कक्षा 6 से 8 में कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए स्कूलों से जानकारी मांगी गई है इस नोटिस के कारण सभी के मन में प्रश्न है कि क्या बहाली प्रक्रिया होगी या फिर इस नोटिस के माध्यम से सभी स्कूलों में भर्तियां पूरी कर ली जाएगी?

तो हम आपको बताएं कि शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा तत्काल उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी की गई है, जिसके माध्यम से तत्काल कंप्यूटर शिक्षक पद ग्रहण कर सेवा प्रदान करेंगे।

इसी बीच विभाग द्वारा कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए नियमावली तैयार की जाएगी, नियमावली तैयार करने के बाद शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे और कंप्यूटर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक पात्रता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी विभाग द्वारा नियमावली सूचना के दौरान बताई जाएगी इसलिए आप सभी अगर बिहार कंप्यूटर शिक्षक बनना चाहते हैं। तो आप इसकी तैयारी अच्छे से करें और वायरल हो रही नोटिस पर आप ज्यादा ध्यान ना दे।

इसके अलावा आप वायरल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पड़े कि आखिर इस नोटिस में कहा क्या गया है। इसके बाद आप खुद समझ जाएंगे की क्या Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 आएगी या नहीं?

Bihar Computer Vacancy 2025

Important Links 

Home Page Kosi Study

Bihar TET Notification 2025

Click Here
 Official Website  Click Here
BPSC TRE 4.0 Notification Kab Aaega Click Here

Bihar Bed Entrance Exam 2025 Online Apply

Click Here

Bihar ITI Scholarship 2025

Click Here
Bihar STET 2025 Notificatoion Click Here 

Bihar Computer Teacher Recruitment 2025: FAQs 

क्या सच में Bihar Computer Teacher Vacancy 2025 होगी?

जी हाँ, बिहार में Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 की भर्ती होगी।

बिहार के मध्य विद्यालय में कितने पदों पर कंप्यूटर शिक्षक की भर्ती होगी?

बिहार के मध्य विद्यालय में 31,297 पदों पर कंप्यूटर शिक्षक की भर्ती होगी।

बिहार के प्रारंभिक विद्यालय में कितने पदों पर कंप्यूटर शिक्षक की भर्ती होगी?

बिहार के प्रारंभिक विद्यालय में 40,566 पदों पर कंप्यूटर शिक्षक की भर्ती होगी।

Join Group

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now