WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ISRO Chandrayaan-3 Launched LIVE News : अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने रचा इतिहास, आसमान को चीरते और गरजते हुए चांद की ओर बढ़ा चंद्रयान-3 ISRO Chandrayaan-3 Launched LIVE

Join Group

ISRO Chandrayaan-3 Launched LIVE News : अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने रचा इतिहास, आसमान को चीरते और गरजते हुए चांद की ओर बढ़ा चंद्रयान-3 ISRO Chandrayaan-3 Launched LIVE 

ISRO Chandrayaan-3 Launched LIVE News -चंद्रयान-3 को आज यानी आज 14 जुलाई 2023  समय  2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया। इस मिशन के जरिए भारत की नजरें इतिहास रचने पर टिकी हैं। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना किया गया।

जिस घड़ी का बेसब्री से सभी भारतवासी महीनों से  इंतजार कर रहे थे, और भारत ने एक बार इतिहास रच दिया है । आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया। इस ऐतिहासिक पल के गवाह केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और इसरो के पूर्व चीफ के सिवन भी रहे। दुनिया की नजरें इस मिशन पर टिकी हुई हैं। इस लिंक पर क्लिक करके आप भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साक्षी बन सकते हैं 

ISRO Chandrayaan-3 Launched LIVE News-चंद्रयान-3 को ISRO ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से किया लांच। 

ISRO Chandrayaan-3 Launched LIVE News

चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट के निदेशक पी वीरमुथुवेल और इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने LVM3 M4 लॉन्चर के चंद्रयान को सफलतापूर्वक कक्षा में लॉन्च करने के बाद अपनी खुशी शेयर की है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत के तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ और उनकी टीम को बधाई दी। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया।

.ISRO Chandrayaan-3 को इतने दिन लगेगा चंद्र कक्षा तक पहुँचने में 

चंद्रयान-3 अपनी 3.84 लाख किलोमीटर की लंबी यात्रा पर निकल चुका है. उसे चंद्रमा पर पहुंचने में करीब 42 दिन लगेंगे. LVM-3 रॉकेट ने इसे 179 किलोमीटर की ऊंचाई पर छोड़ दिया है.ISRO Chandrayaan-3 Launched LIVE News

चंद्रयान-3 है क्या? 
चंद्रयान-3 मिशन, ISRO Chandrayaan-3 का ही अगला चरण है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और परीक्षण करेगा। इसमें एक प्रणोदन मॉड्यूल, एक लैंडर और एक रोवर होगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। जिन वजहों से चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह नहीं उतर पाया था, उन पर फोकस किया गया है। ताकि चंद्रयान-3 सफलपूर्वक चाँद के सतह पर पहुंच सकें। 

इस दिन कर सकता है लैंडिंग
जिस प्रकार ISRO Chandrayaan-3 ने 14 जुलाई को दोपहर 2:35 में श्रीहरिकोटा स्पेस से उड़ान भरी है । अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा। मिशन चंद्रमा के उस हिस्से तक लॉन्च होगा, जिसे डार्क साइड ऑफ मून कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह हिस्सा पृथ्वी के सामने नहीं आता।

Join Group

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now