WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Swadesh Darshan Scheme 2023: देश के पर्यटन को मजबूत और विकसित बनाएगी यह योजना, जाने इसके बारे में

Join Group

Swadesh Darshan Scheme 2023: दोस्तों आप तो ये जानते ही है की भारत में बहुत सारे ऐसे पर्यटक स्थल है जंहा पर लोग देश विदेश से घूमने आते है और जो लोग देश विदेश से घूमने के लिए आते है | यही कारण है कि आज के समय में पर्यटन से कई लोगों का रोजगार भी मिल रहा है |ऐसी ही एक स्कीम है “स्वदेश दर्शन स्कीम 2023” जो की 2015 मे  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई गई है |

इस योजना के तहत जो लोग देश विदेश से घूमने के लिए आते है उनको रोजगार भी मिलता है |देश की अर्थव्यवस्था में भी पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान रहता है | भारत सरकार के द्वारा चलाए गए “स्वदेश दर्शन स्कीम 2023” जिसमें पर्यटन स्थलों के माध्यम से भारत में 8.72% लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है तथा भारत की जीडीपी में लगभग 6.3%का योगदान टूरिज्म का है | Swadesh Darshan Scheme की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा 2015 मे शुरू की गई थी| इस योजना के तहत भारत मे पर्यटन की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा और इसके साथ ही साथ पर्यटन क्षेत्र को  विकसित करना है |

तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे की स्वदेश दर्शन स्कीम 2023 क्या है ,इस योजना के क्या लाभ है ,इसके उद्देश्य ,पात्रता , आवस्यक दस्तावेज के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी के बारे मे पूरे विस्तार से बटाएगे ताकि आपकी पूरी जानकारी मिल सके ,जिसके लिए आपको आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा | अधिक जानकारी के लिए हमने इसकी अधिकारी वेबसाइट के लिंक नीचे प्रदान की गई इस पर क्लिक करके आप अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

New Vacancy

Swadesh Darshan Scheme 2023: देश के पर्यटन को मजबूत और विकसित बनाएगी यह योजना

Swadesh Darshan Scheme 2023

योजना का नाम Swadesh Darshan Scheme 2023
योजना शुरू की गई वर्ष 2014-15 में
योजना का उद्देश्य टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देना
योजना  संचालित की जा रही है केंद्र कार द्वारा
योजना के लिए अनुमानित लागत 2048 करोड़ रुपए
पहले चरण में कितने स्थान का चुनाव किया गया है 15 शहरों का
संबंधित मंत्रालय पर्यटन मंत्रालय
योजना के अंतर्गत कुल कितने सर्किट बनाए गए हैं 15 विषयगत सर्किट
संबंधित अधिकारिक वेबसाइट https://tourism.gov.in/index.php/hi

Swadesh Darshan Scheme 2023

भारत सरकार ने पर्यटक स्थलों के विकास पर ध्यान देते हुए “Swadesh Darshan Scheme” की शुरुआत की है इस स्कीम को वर्ष 2014-2015 में शुरू किया गया था |देश में लोगों के बीच पर्यटन स्थलों के प्रति बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए “Swadesh Darshan Scheme का शुभारंभ किया गया है ताकि इन पर्यटन स्थलों को और भी ज्यादा बेहतर बनाया जा सके |

Swadesh Darshan Yojana के तहत भारत के  पर्यटन स्थलों के विकास में वृद्धि की जाएगी और इसके  साथ ही साथ परिवहन, आर्थिक स्थिति, रोजगार और भोजन जैसी आवश्यक चीजों पर भी ध्यान दिया जाएगा ताकि किसी भी चीज मे कमी न रहे |इस योजना के तहत रोजगार के नए अवसर भी प्रदान किए जाते है  |

Swadesh Darshan Scheme 2023 Purpose

भारत सरकार द्वारा जारी स्वदेश दर्शन योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन सर्किट का एकीकृत विकास करना है | इस योजना के माध्यम से भारत के सभी तीर्थ स्थलों पर परिवहन, आर्थिक स्थिति, रोजगार और भोजन जैसी आवश्यक चीजों पर विशेष ध्यान भी दिया जाएगा | Swadesh Darshan Yojana के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से और प्राथमिकता के साथ पर्यटन क्षमता वाले सर्किट को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है |

इसके साथ ही साथ साथ आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा और रोजगार उत्पादन करने का उद्देश्य भी रखा गया है जिससे की रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे | इस योजना को दो योजनाओं के साथ जोड़ कर बनाया गया है जिसमें पहला प्रसाद दर्शन योजना और दूसरा स्वदेश दर्शन योजना है |

Swadesh Darshan Scheme के अंतर्गत आने वाले स्थानों के नाम

  • अमृतसर (पंजाब)
  • वाराणसी (उत्तरप्रदेश)
  • कामाख्या (असम)
  • अमरावती (आंध्रप्रदेश)
  • पूरी (ओडिशा)
  • वेलान्कन्नी (तमिलनाडु)
  • केदारनाथ (उत्तराखंड)
  • मथुरा (उत्तप्रदेश)
  • अजमेर (राजस्थान)
  • कांचीपुरम (तमिलनाडु)
  • द्वारका (गुजरात)
  • गया (बिहार)

Swadesh Darshan Scheme Benefits

  • स्वदेश दर्शन योजना को भारत के केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है |
  • स्वदेश दर्शन योजना योजना मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म द्वारा संचालित थीम पर आधारित योजना है|
  • स्वदेश दर्शन योजना योजना को पर्यटन सर्किट के सम्पूर्ण विकास के लिए शुरू किया गया है |
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के पर्यटक स्थलों का विकास करना और पर्यटन की क्षमता में वृद्धि करना है |
  • भारत सरकार के द्वारा जारी स्वदेश दर्शन योजना  योजना के माध्यम से गंगा किनारे बसे सभी पर्यटन स्थलों में आवश्यकता के अनुसार छोटे छोटे गेस्ट हाउस, छोटे हट, पार्क आदि बनवाये जाएंगे |
  • स्वदेश दर्शन योजना 2023 के माध्यम से परिवहन, आर्थिक स्थिति, रोजगार और भोजन  जैसी आवश्यक चीजों पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा |
  • स्वदेश दर्शन योजना 2023 के तहत इस  योजना के लिए कुल लागत 2048 करोड़ रुपये है |
  • पर्यटन मंत्रालय द्वारा “Swadesh Darshan Yojana” के तहत बौद्ध सर्किट विकास के लिए 325.53 करोड़ रुपयों की 5 परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी गई है|

स्वदेश दर्शन स्कीम के अंतर्गत आने वाले पर्यटन सर्किट

  • बौद्ध सर्किटइस सर्किट के अंदर बौद्ध तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है। केंद्र सरकार के द्वारा एक बौद्ध सर्किट ट्रेन एफएएम टूर का भी आयोजन किया है, जिसमें बिहार से गया-बोधगया, राजगीर से नालंदा, यूपी में सारनाथ-वाराणसी स्थलों को शामिल किया गया है। बौद्ध सर्किट के तहत सम्मिलित किये गए राज्य मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश है।
  • कृष्णा सर्किट: इसके तहत 5 राज्यो के 12 डेस्टिनेशन्स को सम्मिलित करने का प्रस्ताव है जिनमें द्वारका (गुजरात), कुरुक्षेत्र (हरियाणा), गोकुल – वृंदावन – बरसाना, मथुरा, नंदगांव – गोवर्धन (उत्तर प्रदेश), पुरी (ओडिशा), नाथद्वारा – जयपुर – सीकर (राजस्थान) है |
  • रामायण सर्किट:  रामायण सर्किट का उद्देश्य देश भर में भगवान राम की किंवदंतियों से संबंधित स्थलों का विकास करना है ताकि उन सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटन की वृद्धि की जा सके तथा पर्यटन को और भी ज्यादा सुविधा जनक बनाया जा सके |
  • सूफि सर्किटइस सर्किट का मुख्य उद्देश्य देश की प्राचीन सूफी परम्परा को कायम रखना है ताकि देश में सदियों से चली आ रही सूफी परंपरा और सूफी संतों के अस्तित्व को ठीक उसी प्रकार बनाये रखा जा सके |
  • आध्यात्मिक सर्किट: इस सर्किट के अंतर्गत आने वाले सात राज्य है जिनमें केरल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, मणिपुर और पुडुचेरी है। आध्यात्मिक सर्किट के तहत चार धर्मो जो कि बौद्ध धर्म, जैन धर्म, सिख धर्म और हिन्दू धर्म है इनसे जुड़े डेस्टिनेशन्स में पर्यटकों की सुविधा का विकास करना है |
  • तीर्थकर सर्किट:  तीर्थकर सर्किट का उद्देश्य आने वाले पर्यटकों के लिए वास्तुकला, व्यंजन, शिल्प कला को विकसित करना है |
  • ग्रामीण सर्किट: इस सर्किट के अंतर्गत चंद्रहिया, तुर्कोर्लिया बिहार गांधी सर्किट, मलनाड मालाबार क्रूज पर्यटन और भितिहारवा सर्किट को सम्मानित किया गया है | ग्रामीण सर्किट का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन का विकास करना है |
  • नार्थ ईस्ट सर्किट: इस सर्किट के अंतर्गत असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, सिक्किम और त्रिपुरा राज्य को सम्मिलित किया गया है |
  • हेरिटेज सर्किट: इस सर्किट के अंतर्गत असम, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, पुडुचेरी, गुजरात, मध्यप्रदेश, तेलंगाना राज्यों को सम्मिलित किया गया है। हेरिटेज सर्किट का उद्देश्य विश्व भर से आने वाले यात्रियों की जरूरतों को पूरा करना है |
  • डेजर्ट सर्किटइस सर्किट का उद्देश्य डेजर्ट पर्यटन का विकास करना है ताकि पूरी दुनिया से आने वाले पर्यटकों को और भी ज्यादा बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके |
  • इको सर्किट: इस सर्किट के अंतर्गत सम्मिलित किये गए राज्य झारखंड, केरल, मध्यप्रदेश, तेलांगना, उत्तराखंड और मिजोरम है |इको सर्किट का उद्देश्य पर्यावरण और प्रकृति के अनुकूल पर्यटक स्थलों का निर्माण करना है |
  • ट्राइबल सर्किटइस सर्किट के अंतर्गत तेलांगना, छत्तीसगढ़ और नागालैंड राज्यों को सम्मिलित किया गया है| ट्राइबल सर्किट का उद्देश्य देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों को आदिवासी प्राचीन रिति रिवाजों, परम्परा, संस्कृति, त्यौहार, शिल्प कौशल, कला से परिचय करवाना है |
  • वाइल्ड लाइफ सर्किट: इस सर्किट के अंतर्गत असम और मध्यप्रदेश राज्य को सम्मिलित किया गया है |  इस सर्किट का मुख्य उद्देश्य देश में राज्य वन्यजीव संरक्षण और अभयारण्यों का विकास करना है |

Swadesh Darshan Scheme के लक्ष्य

  • भारत राज्य को विस्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप मे बिकास  करना |
  •  स्थानीय संस्कृति, कला, भोजन तथा हस्त शिल्पकार को भी बढ़ावा मिलेगा इससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होने की संभावना है |
  • प्रधानमंत्री स्वदेश दर्शन योजना  2021 के अंतर्गत दर्शन योजना के उद्देश्य में कुछ आधारभूत सुविधाओं का विकास को भी बढ़ावा दिया गया है जैसे जलमार्ग, रेल व्यवस्था, सड़क, अधिक पैमाने पर एटीएम  इत्यादि सुविधाओं का विकास किया गया है |

शिक्षा से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Kosi Study व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

  • हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को अभी जॉइन करें👉👉 Click Here 
  • Telegram Group  – Click Here 

Important Links

Home Page Kosi Study 
Join Telegram Click Here Swadesh Darshan Scheme 2023
Bihar Teacher And Clerk Recruitment 2023 Click Here kosi study
Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Bharti 2023 Click Here kosi study
Aadhar Operator Supervisor Vacancy 2023:  Click Here kosi study

सारांश 

मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी Swadesh Darshan Scheme 2023 पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके |

धन्यवाद !!!

Join Group

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now